IPL को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने बड़ा बयान दिया है। मैक्सवेल ने साफ-साफ कहा है कि, वो अपने करियर के आखिर तक IPL खेलना चाहेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा है कि, IPL शायद आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो वो खेलेंगे। मैक्सवेल ने बताया कि, IPL से उन्हें क्रिकेटिंग करियर में बहुत फायदा मिला है, जिसके चलते वो IPL को इतनी तवज्जो देते हैं। आपको बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी भी भारतीय मूल की हैं, जिनका नाम विनी रमन है।
IPL शायद वो आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं खेलूंगा
ऑस्ट्रेलिया के बिस्फोटक बल्लेबाज़ मैक्सवेल ने आगे बताया है कि, IPL शायद वो आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं खेलूंगा। मैं तब IPL खेलना जारी रखूंगा, जब मैं चलने के काबिल भी नहीं बचूंगा। उन्होंने आगे कहा कि, मैं हमेशा इसको लेकर बात करता हूं कि, IPL कितना शानदार टूर्नामेंट है। मैं जिन लोगों से मिला, जिन कोच का साथ मिला और जिन अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर्स के साथ कंघे से कंघा मिलाकर खेला, उससे मेरे करियर को बहुत फायदा पहुंचा। ग्लेन मैक्सवेल यहीं नहीं रुके आगे कहा कि, आप 2 महीने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ रहते हैं, खेलते हैं और खेल पर बात करते हैं। इससे अच्छी सीख कहीं और नहीं मिल सकती है।
मैक्सवेल को RCB ने 2021 में अपना हिस्सा बनाया था
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया टीम के घातक बल्लेबाज मैक्सवेल फिलहाल कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। ग्लेन मैक्सवेल को RCB की टीम ने साल 2021 में अपना हिस्सा बनाया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैक्सवेल ने अब तक 42 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनकी 41 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 1214 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, मैक्सवेल ने साल 2012 में IPL डेब्यू दिल्ली कैपिटल्स की ओर से किया था।
Comments (0)