IPL 2024 का आगाज होने में अब केवल 10 दिन बाकी हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू चाहते हैं कि, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफसे खेलें और महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के बाद टीम की कप्तानी भी करें।
रोहित शर्मा करें चेन्नई की कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने कहा कि, रोहित शर्मा को 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में जाते देखना पसंद करेंगे। वो चाहते हैं कि, महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने पर रोहित शर्मा सीएसके टीम की कमान संभालें। आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया है।
रोहित अगले 5-6 साल तक और खेल सकते हैं
अंबाती रायडू ने आगे बताया कि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगले 5-6 साल तक और खेल सकते हैं। मैं उन्हें भविष्य में सीएसके के लिए खेलते देखना चाहता हूं। रायडू ने आगे कहा कि, अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कर सकते हैं। मैं उन्हें 2025 में सीएसके के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं और जब एमएस रिटायर होंगे, तो वह कप्तान के रूप में भी कार्यभार संभाल सकते हैं।
MI का नेतृत्व करना हार्दिक के लिए चुनौतीपूर्ण होगा
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस दौरान यह भी कहा कि, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के विपरीत सेटअप के कारण मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना हार्दिक पांड्या के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बता दें कि, हिटमैन रोहित शर्मा ने आईपीएल में 243 मैचों में 6, 211 रन बनाकर सर्वकालिक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Comments (0)