मुंबई इंडियंस 5 बार की आईपीएल चैंपियन है। अभी तक IPL में MI को चैंपियन बनाने में गेंदबाजों का महत्वपूर्ण रोल रहा है। लेकिन टीम के बल्लेबाज भी कम नहीं हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि, ईशान ने 2018 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। तब से वह टीम का हिस्सा हैं। क्या आप जानते हैं मुंबई के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड टॉप पर हैं। मुंबई ने जब उन्हें रिलीज किया तो पोलार्ड ने आईपीएल से ही संन्यास ले लिया। वह आईपीएल में सिर्फ एक ही टीम से खेले हैं। पोलार्ड ने 189 मैच में मुंबई के लिए 223 छक्के मारे हैं। आईपीएल में उनके नाम 3000 से ज्यादा रन हैं।
वहीं, इस फेहरिस्त में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का हैं। रोहित ने 2011 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अब तक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 216 छक्के लगा चुके हैं।
इसके बाद तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या काबिज हैं। MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 100 छक्के पूरे किए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने 97 मैचों में 104 छक्के लगाए हैं।
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के मुंबई इंडियंस के लिए 103 छक्के हो गए हैं। 2018 से फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे ईशान ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 5 छक्के मारे। अभी तक ईशान किशन ने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 80 मुकाबले खेले हैं।
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए 87 मैचों में 95 छक्के लगाए हैं। इस तरह यह बल्लेबाज 100 छक्कों से महज 5 छक्के दूर है। साथ ही सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए पांचवें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं

Comments (0)