भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। सूर्या की चोटी कितनी गहरी है अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं है। वहीं सूर्यकुमार की चोट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि, वे IPL 2024 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह MI के लिए एक बुरी खबर हो सकती है।
सूर्यकुमार ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली
इसी बीच मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली है। उनके इस पोस्ट का फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।आपको बता दें कि, सूर्या ने सोशल साइट पर दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की है।
सूर्या की पोस्ट पर फैंस बोले...
सुर्या की पोस्ट पर कुछ फैंस का मानना है कि, सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाएंगे इसलिए इस प्रकार की पोस्ट शेयर की है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी जाने पर रिएक्शन दिया है तो कुछ का मानना है कि, सुर्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी नहीं दी और इस वजह से उनका दिल टूट गया है।
सूर्यकुमार को फैंस ने किया ट्रोल
वहीं सुर्यकुमार यादव की पोस्ट पर बहुत से फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि, IPL में MI के लिए नहीं खेल पाने का कितना दुख हो रहा है। इतना दुख वर्ल्ड कप हारने पर हुआ था क्या? इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, IPL नहीं खेलने का दुख वर्ल्ड कप हारने के दुख से बड़ा है। शर्म करो।
Comments (0)