IND Vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे व सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत ने बताया कि, भारतीय टीम को क्यों साउथ अफ्रीका में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत ने एक तरफ तो रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं, तो दूसरी ओर विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने कहा कि, इसमें कोई आशंका नहीं है कि, भारत एक मजबूत टीम है, लेकिन भारत को टी20 और टेस्ट में ओवररेट किया गया है। टी20 और टेस्ट में भारतीय टीम उतनी मजबूत टीम नहीं है, जितना बताया जा रहा है।
श्रीकांत ने कहा कि, अगर भारत ICC रैंकिंग में नंबर 1 है, इसका मतलब यह नहीं है कि, हम बहुत अच्छी टीम हो गए, अच्छी टीम बनने के लिए हमें रैंकिंग से ऊपर उठने की जरूरत है।
Comments (0)