लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन बनाए। इनके अलावा शिवम दुबे ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। दुबे ने 27 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। वे 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
मार्कस स्टोइनिस ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद शतक लगाया। स्टोइनिस ने 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 124 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के लगाए।
Comments (0)