IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक अहम घोषणा की है। लखनऊ ने निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया है। इसकी जानकारी लखनऊ टीम ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
निकोलस पूरन आईपीएल में अभी तक 62 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1270 रन बनाए हैं। इसके साथ ही पूरन ने टूर्नामेंट में 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।
Comments (0)