अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन होगा है। इस दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। नवनिर्मित राम मंदिर का पीएम मोदी की मौजूदगी में उद्घाटन होने जा रहा है। इस दौरान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर सियासी दलों के बीच उठापटक जारी हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरभजन सिंह ने निशाना साधा है।
हरभजन सिंह ने कहा कि, यह हमारा सौभाग्य है कि, हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा है इसलिए हम सभी को जाकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
Comments (0)