IPL 2024 का 31वें मुकाबला राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खेला गया। इस रोमांचक मैंच में RR ने KKR को 2 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी RR को जोस बटलर ने एक छोर से लगातार मैच में बनाए रखने के साथ 107 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को 2 विकेट से इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके साथ ही राजस्थान की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
बटलर ने 107 रन बनाए
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर 22 रन बनाए। वहीं रियान पराग ने 34 रनों की पारी खेली। रोवमन पावेल 13 गेंदों में 26 रन बनाएं है। जोस बटलर ने अपनी 107 रनों की नाबाद शतकीय पारी में 9 चौके और 6 छक्के भी लगाए। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।IPL इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज
राजस्थान रॉयल्स - 224 रन (बनाम केकेआर, साल 2024)
राजस्थान रॉयल्स - 224 रन (पंजाब किंग्स, साल 2020)
मुंबई इंडियंस - 219 रन (बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, साल 2021)
राजस्थान रॉयल्स - 215 रन (बनाम डेक्कन चार्जर्स, साल 2008)
सनराइजर्स हैदराबाद - 215 रन (बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023)
मुंबई इंडियंस - 215 रन (बनाम पंजाब किंग्स, 2023)
Comments (0)