IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। IPL के 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस शुरुआती मैच से पहले RCB के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली भी टीम से जुड़ चुके हैं। इसी बीच किंग कोहली ने अपनी वापसी को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा है कि, IPL सीजन की शुरुआत के लिए बेंगलुरु वापस आना रोमांचक होता है। मैं क्रिकेट से दूर था, लेकिन मीडिया की रडार से दूर नहीं।
विराट कोहली ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट जनवरी 2024 में खेला था। इसके बाद से कोहली 2 महीने तक अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते क्रिकेट से दूर रहे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेले।
Comments (0)