आज यानी की गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जिनको चौथे टेस्ट मैच में आराम दिया गया था और उन्हें आकाश दीप की जगह पर शामिल किया गया है।
देवदत्त पड्डिकल को टेस्ट को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वह भारतीय टीम की तरफ से इस फॉर्मेट में खेलने वाले 314 खिलाड़ी बन गए हैं।
Comments (0)