भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। माही ने भारतीय टीम को ICC के तकरीबन सभी बड़े खिताब जिताए हैं। यही वजह है कि, पूरी दुनिया उनकी कप्तानी और खेल का लोहा मानती है।
धोनी के जर्सी नंबर को रिटायर किया गया
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए जबतक शिरकत की वह 7 नंबर की जर्सी में खेले। क्रिकेट में धोनी के अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने माही को खास सम्मान से नवाजने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, BCCI ने महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर को रिटायर करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि, अब माही के बाद कोई भारतीय टीम में जर्सी नंबर 7 का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
पहले तेंदुलकर के जर्सी नंबर को रिटायर किया गया था
आपको बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है जब किसी भारतीय खिलाड़ी के जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के जर्सी नंबर को रिटायर किया जा चुका है। बता दें कि, मास्टर-बिलास्टर तेंदुलकर भारतीय टीम के लिए 10 नंबर की जर्सी के साथ मैदान में उतरते थे।
धोनी की जर्सी नंबर-7 का उपयोग अब निषिद्ध है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि, इंडिया टीम के मौजूदा खिलाड़ियों को बता दिया गया है कि, महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर-7 का उपयोग अब निषिद्ध है। भारतीय टीम में एंट्री करने वाले नए खिलाड़ियों को अब जर्सी नंबर 7 और 10 का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, BCCI ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को देखते हुए उनके प्रति सम्मान के रूप में यह फैसला लिया है।
Comments (0)