ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन को न चुने जाने के कारण उनके फैंस मायूस हो गए। इसके अलावा बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट संजू को अनलकी क्रिकेटर कह रहे हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले सैमसन आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलने गई टीम इंडिया का हिस्सा थे। संजू के फैंस ने उन्हें न चुने जाने पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काटा और उन्हें अनलकी बताया, लेकिन अब संजू सैमसन ने साफ लहजे में कहा है कि, वह अनलकी नहीं हैं।
संजू सैमसन ने इस दौरान यह भी बताया कि, रोहित शर्मा ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। जब वह टीम से बाहर गए तो रोहित शर्मा पहले-दूसरे इंसान थे जिसने उनसे बात की थी।
Comments (0)