ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से सुनामी ला दी। मैक्सवेल ने तूफानी शतक जड़ जहां अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
ग्लेन मैक्सवेल ने की रोहित शर्मा की बराबरी
ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजी की सूची में रोहित शर्मा के संग पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक के मामले में भी वह एरोन फिंच और जोश इंगलिस के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।सबसे ज्यादा T420 शतक
4 - रोहित शर्मा ( भारती )
4 - ग्लेन मैक्सवेल ( ऑस्ट्रेलिया )
3 - बाबर आजम ( पाकिस्तान )
T-20 में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
42 - लेस्ली डनबर (सर्बिया) बनाम बुल्गारिया
39 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम वेस्टइंडीज
37 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ T-20 शतक
47 - एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2013
47 - जोश इंगलिस बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2023
47 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
Comments (0)