पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का नेतृत्व करने के लिए रोहित शर्मा को आदर्श उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है। बता दें कि, यह टी20 विश्व कप में भारत के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का दूसरा कार्यकाल होगा, इससे पहले उन्होंने 2022 संस्करण में टीम का नेतृत्व किया था जहां भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था लेकिन इंग्लैंड से हार गया था।
गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर भरोसा जताते हुए कहा कि, रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के लिए भारत के कप्तान के रूप में सही विकल्प हैं।
Comments (0)