भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को अंतिम टी20 मैच में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। यह मैच पहले सुपर ओवर तक गया, फिर सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत को जीत मिली। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रन और रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ 69 रन बनाए।
Comments (0)