जब से MI ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है तभी से MI और हार्दिक फैंस के निशाने पर आ गए है। मैदान और मैदान के बाहर हार्दिक की जमकर हूटिंग हो रही है। वहीं कुछ MI के खिलाड़ी भी हार्दिक से नाराज चल रहे है। वहीं ताजा मामला मोहम्मद नबी को लेकर सामने आया है। मोहम्मद नबी ने मुंबई इंडियंस में नए विवाद को जन्म दे दिया है। इससे हार्दिक पांड्या के साथ-साथ नबी भी सुर्खियों में आ गए हैं।
फिर हार्दिक की कप्तानी सवालों के घेरे में
आपको बता दें कि, मोहम्मद नबी IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली थी। लेकिन इस मैच में हार्दिक की कप्तानी सवालों के घेरे में रहे थे। MI को आखिरी में विकेट की सख्त जरूरत थी, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने नबी से एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कराई। मैच के बाद नबी ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या को लेकर जो पोस्ट शेयर किया, इसके बाद उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है।
नबी की पोस्ट हुई वायरल
मोहम्मद नबी ने अपने पोस्ट से दिखा दिया कि, उन्हें भी हार्दिक की कप्तानी पसंद नहीं आ रही है। नबी ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक को लेकर जो पोस्ट किया था, तुरंत बाद उसे डिलीट भी कर दिया था, लेकिन फिर भी तब तक इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। नबी का यह पोस्ट MI की असलियत को दर्शा रहा है। आपको बता दें कि, ‘Heisenberg’ नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस मैच में हार्दिक की कप्तानी की आलोचना की थी। इस यूजर ने लिखा था कि, इस मैच में मोहम्मद नबी से एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराना, अजीबोगरीब कप्तानी को दर्शाता है।
इस पोस्ट में क्या लिखा था
इसके अलावा ‘Heisenberg’ नाम के यूजर ने लिखा कि, नबी को गेंदबाजी नहीं देना आश्चर्यजनक था। नबी ने आखिरी में 2 शानदार कैच लपके और एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया। इस कारण से मुंबई यह मुकाबला जीत पाई है। इस जीत में मोहम्मद नबी का काफी योगदान रहा है। वहीं मोहम्मद नबी ने इस यूजर के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। फिर क्या था, विवाद तो होना ही थी। विवाद होते देख नबी ने अपनी स्टोरी को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। ऐसे में नबी ने अपने पोस्ट से कई खुलासे करने के साथ-साथ नए विवाद को भी जन्म दे दिया है।
Comments (0)