IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। IPL के 17वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। सभी दर्शकों को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि, इस बार IPL में कॉमेंट्री बॉक्स से एक और आवाज सुनाई देगी। जिसे हम सभी जानते हैं और उनकी कॉमेंट्री को पसंद भी बहुत करते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की कॉमेंट्री में वापसी हो रही है। बता दें कि, सिद्धू काफी लंबे समय से कई कारणों के चलते कमेंट्री से दूर थे।
Comments (0)