वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मैच आज यानी की बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। आपको बता दें कि, आईसीसी वनडे विश्व कप में हालांकि टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था, लेकिन 20 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार भारत ने न्यूजीलैंड को पटक ही दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऐवरेज रहा है। यहां भारतीय टीम ने 21 मैचों में 12 जीत हासिल की है और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
Comments (0)