दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स का किला भेद दिया। DC ने LSG को उसी के घर में हराते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। दिल्ली के लिए IPL डेब्यू करने का मौका मिलते ही ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क छा गए हैं। जेक ने इस मैच में 35 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। जेक ने मैदान पर उतरते ही कुछ दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
IPL डेब्यू पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन
58* - गौतम गंभीर बनाम आरआर, दिल्ली, 2008
55 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2024
54 - सैम बिलिंग्स बनाम केकेआर, दिल्ली, 2016
53 - पॉल कॉलिंगवुड बनाम केकेआर, दिल्ली, 2010
52* - शिखर धवन बनाम आरआर, दिल्ली, 2008
डेब्यू IPL पारी में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन
116* - माइकल हसी (सीएसके) बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2008
55 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क (डीसी) बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2024
54 - विद्युत शिवरामकृष्णन (सीएसके) बनाम डीसी, चेन्नई, 2008
54 - कुमार संगकारा (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मोहाली, 2008
54 - अंगकृष रघुवंशी (केकेआर) बनाम डीसी, विशाखापत्तनम, 2024
Comments (0)