IPL 2024 का 10वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में केकेआर ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की इस पारी से ज्यादा उनका सिक्स चर्चा का विषय बना हुआ है, जो इस सीजन का सबसे लंबा सिक्स है।
Comments (0)