WPL 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर जीत लिया है। आरसीबी की टीम ने पहली बार WPL का खिताब जीता है। इस बार आरसीबी के प्लेयर्स ने ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप अपने नाम की है।
श्रेयंका पाटिल ने जीती पर्पल कैप
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पूरे सीजन स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि, पाटिल WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रही हैं। श्रेयंका ने WPL 2024 के 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी वजह से उन्हें पर्पल कैप और 5 लाख रुपये मिले हैं। वहीं फाइनल मुकाबले में भी स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।आशा शोभना नहीं जीत पाई पर्पल कैप
WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ही आशा शोभना सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। आशा शोभना ने WPL 2024 में 12 विकेट अपने नाम लिए हैं। श्रेयंका पाटिल से सिर्फ एक विकेट पीछे रही। अगर वह WPL 2024 में दो विकेट और हासिल करती तो उन्हें पर्पल कैप और 5 लाख रुपये भी मिल जाते। लेकिन 2 विकेट ना होने की वजह से वह पर्पल कैप नहीं जीत सकी और 5 लाख रुपये से भी चूक गईं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।इस खिलाड़ी को मिली ऑरेंज कैप
WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एलिस पैरी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। पैरी ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों से RCB को निकाला है। वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं। एलिस पैरी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए WPL 2024 के 9 मैचों में 347 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से उन्हें ऑरेंज कैप और 5 लाख रुपये मिले हैं।WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी-:
श्रेयंका पाटिल- 13 विकेट ( रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर )
आशा शोभना- 12 विकेट
सोफी मोलीन्यू- 12 विकेट
Comments (0)