IPL 2024 में आज यानी की 26 मार्च को चेपॉका में शाम 7.30 से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में जहां सितारों से सजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन से करीबी जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में विराट की टीम आरसीबी को 6 विकेट से हराया था।
आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात टाइटंस के लिए यहां सीएसके से पार पाना आसान नहीं होगा।
Comments (0)