दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने ये मैच 29 रनों से अपने नाम किया। T20 क्रिकेट में MI की ये 150वीं जीत है। मुंबई इंडियंस से पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम 150 मुकाबले नहीं जीत पाई थी। वहीं, इस मैच में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कारनामा किया।
T20 क्रिकेट में हिटमैन का बड़ा कीर्तिमान
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेले गए मैच में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में 430वां मैच था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ हिटमैन शर्मा ने अपने टी20 करियर में 250वां मैच जीता। इसी के साथ रोहित शर्मा 250 टी20 मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम में CSK टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 222 मैच जीते हैं।टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
359 - कीरोन पोलार्ड
325 - शोएब मलिक
320 - ड्वेन ब्रावो
286 - सुनील नरेन
250 - आंद्रे रसेल
250 - रोहित शर्मा
Comments (0)