पैट कमिंस के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 में धमाल मचा रखा है। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन के स्कोर को भूला नहीं पाए थे कि, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आज यानी की 20 अप्रैल को ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जो अब धीरे-धीरे लीग में लय पकड़ रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स इस समय अंक तालिका में 6वें नंबर पर है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 6 में से 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।
Comments (0)