23 वर्षीय विकेटकीपर युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रांची में खेले गए अपने करियर के दूसरे टेस्ट में क्रिकेट फैंस और दिग्गजों को जमकर प्रभावित किया है। वह इस टेस्ट मुकाबले में आर्कषण का केंद्र रहे। जुरेल को लेकर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
जुरेल की धोनी से तुलना करना जल्दबाजी
दादा भारत बनाम इग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में युवा खिलाड़ियों से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी ने उनका दिल ही जीत लिया है, लेकिन वह जुरेल पर कटाक्ष करने में भी पीछे नहीं हटे। सौरव गांगुली ने कहा कि, ध्रुव जुरेल ने मुश्किल विकेट पर दबाव में क्या टेस्ट मैच खेला। उनमें बहुत प्रतिभा है और अगर इस मौके को चूक गए तो वापसी करना बहुत मुश्किल होगा।
धोनी को धोनी बनने में 15 साल लग गए
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, एमएस धोनी एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। जुरेल में प्रतिभा है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन एमएस धोनी को एमएस धोनी बनने में 20 साल लग गए। बल्कि धोनी को धोनी बनने में 15 साल लग गए, इसलिए जुरेल को खेलने दीजिए। दादा ने आगे कहा कि, जुरेल में स्पिन, गति और आक्रामक खेलने की क्षमता है। दबाव में प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। आप एक युवा खिलाड़ी में यही तलाशते हैं।
गावस्कर ने जुरेल की धोनी से तुलना की थी
सुनील गावस्कर ने जुरेल के शानदार प्रदर्शन से इतना प्रभावित हुए कि, उन्होंने जुरेल को अगला धोनी तक कह दिया, जिसके बाद बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, वह उनकी इस बात से कतई भी सहमत नहीं हैं। आपको बता दें कि, 23 वर्षीय विकेटकीपर युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट में मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को संकट से निकाला था। पहली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में मैच विनिंग नॉक के साथ नाबाद लौटे थे।
Comments (0)