IPL 2024 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा फैसला किया है। MI ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था और उनकी गिनती इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है।
IPL में हार्दिक ने MI टीम से ही डेब्यू किया था
दरअसल, हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपए में हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड करते हुए अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था। आपको बता दें कि, पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम से ही आईपीएल में अपना डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने साल 2021 के सीजन तक इस टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करने के साथ टीम इंडिया में भी अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया था।
हार्दिक ने IPL के पिछले 2 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया
हार्दिक ने गुजरात टाइटंस IPL का एक खिताब जितवाया था, वहीं एक में उन्होंने फाइनल तक अपनी टीम को पहुंचाया। बतौर कप्तान हार्दिक का अब तक आईपीएल के पिछले 2 सीजन में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि, हार्दिक रोहित की ही तरह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को फिर से खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
रोहित ने 5 बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के सीजन में टीम को विजेता बनाया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 163 मैचों में नेतृत्व करते हुए 91 में जीत हासिल करने के साथ 68 में हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत 55.82 का रहा है।