IPL 2024 से पहले जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था, उस पर आज तक बहस छिड़ी हुई है। रोहित-हा्दिक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी दो भागों में बटें हुए हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का सपोर्ट रोहित शर्मा को मिला है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि, मुंबई इंडियंस ने फैसला लेने में जल्दबाजी कर दी।
रोहित को मिला युवराज का साथ
इस समय रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाए जाने को लेकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। अब इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का भी नाम जुड़ गया है। युवराज सिंह का मानना है कि, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL का चैंपियन बनाया है। ऐसे में उनको एक सीजन के लिए और मौका देना चाहिए था। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व क्रिकेटर यूवी ने कहा कि, अगर हार्दिक को वापस ला रहे थे तो आप हार्दिक को उपकप्तान बना सकते थे।
हार्दिक को MI की कप्तानी करने में परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने आगे कहा कि, हार्दिक पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने IPL में 2 सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन अब IPL की सबसे बड़ी टीम की कप्तानी करते समय उनको थोड़ी परेशानियों का जरुर सामना करना पड़ सकता है। लेकिन हर किसी की अपनी-अपनी राय है लेकिन एक फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, शायद जिस तरह से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए सफल कप्तान साबित हुए उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ये बड़ी जिम्मेदारी दी हो।
Comments (0)