IPL 2024 में आप सभी को एक नया कप्तान देखने को मिलेगा। गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के नए कप्तान होंगे। दरअसल हरफलमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में वापस चले जाने के बाद GT ने ये बड़ा निर्णय लिया है।
हार्दिक अपनी पुरानी टीम MI में लौटे
भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने 8 करोड़ में टीम में शामिल किया था। इससे पहले वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या को ऑक्शन में GT से 15 करोड़ रुपये मिले थे। वे इसी प्राइस पर अपनी पुरानी टीम MI का हिस्सा बने है। टी20 लीग के नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों को रीटेन और रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि, 19 दिसंबर को ऑक्शन होना है।
गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक ने कहा
गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने बताया है कि, शुभमन गिल ने पिछले 2 साल के खेल में काफी प्रगति की है। हमने उन्हें बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक लीडर के रूप में परिपक्व होते देखा है। उन्होंने मैदान पर गुजरात को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की। उनकी मैच्योरिटी और कौशल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट है। हम शुभमन गिल की नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
गिल नए सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं
GT ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, शुभमन गिल नए सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। हम इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही गुजरात टाइटंस ने आगे लिखा है कि, शुभ शुरुआत, 24 साल के गिल पिछले दिनों वर्ल्ड कप 2023 में भी उतरे थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उनके IPL के रिकॉर्ड की बात करें, तो शुभमन गिल ने अब तक 91 मैच खेले हैं, 38 की औसत से 2790 रन बनाए हैं। IPL में गिल ने अबतक 3 शतक और 18 अर्धशतक मारे है। आपको बता दें कि, गिल का 129 रन बेस्ट प्रदर्शन है। स्ट्राइक रेट 134 का है। वे 2018 में टी20 लीग में उतर रहे हैं।
Comments (0)