RCB टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने IPL 2024 के 45वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी खेली थी। विराट ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70* रन बनाए थे। इसी के साथ ही RCB टीम के पूर्व कप्तान ने बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।
IPL में विराट के 254 छक्के हुए पूरे
आपको बता दें कि, गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने छक्कों के मामले में RCB टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। RCB टीम के पूर्व कप्तान ने अब IPL में 254 छक्के पूरे कर लिए हैं। डिविलियर्स ने IPL करियर में 251 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 275 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। ऐसे में कोहली, रोहित का ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। बता दें कि, इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं। गेल ने आईपीएल करियर में 357 छक्के जड़े हैं।IPLमें सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़
क्रिस गेल- 357 छक्के
रोहित शर्मा- 275 छक्के
विराट कोहली- 254 छक्के
एबी डिविलियर्स- 251 छक्के
एमएस धोनी- 247 छक्के
Comments (0)