IND vs SA: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 में देश और विदेश हर जगह काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हिटमैन साल का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेलने उतरेंगे। आपको बता दें कि, इस मैच में रोहित शर्मा धोनी को एक बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ सकते हैं।
रोहित की नजर धोनी के इस रिकॉर्ड पर
आपको बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। इसके बाद इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। बता दें कि, हिटमैन ने टेस्ट में अब तक खेली 88 पारियों में कुल 77 सिक्स लगाए हैं। वहीं, धोनी ने 78 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा सहवाग ने कुल 90 छक्के लगाए हैं। ऐसे में रोहित शर्मा 2 और छक्के लगाते है तो धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
भारतीय टीम को पहली सीरीज जीत का इंतजार
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में इतिहास बदलने का मौका भी है। दक्षिण अफ्रीका में अभी तक कोई भी भारतीय कप्तान टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। ऐसे में हिटमैन इस बार सीरीज जीताने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बनेंगे। आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक 8 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से भारत को 7 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है और 1 सीरीज ड्रॉ रही है।
Comments (0)