ICC ने दिसंबर 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों के नामों की घोषणा तक दी हैं। ICC ने मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को दिया है। वहीं, ICC ने वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड महिला भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
दिसंबर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
Comments (0)