MI ने RCB को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इनके अलावा इशान, रोहित और सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश किया।
सूर्यकुमार ने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई
मुंबई इंडियंस के लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर आते ही विस्फोटक बैटिंग की। सूर्या ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। ये उनके IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं MI के लिए ये संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन की बराबरी कर ली है।MI के लिए IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
ईशान किशन- 16 गेंद
कीरोन पोलार्ड- 17 गेंद
ईशान किशन- 17 गेंद
कीरोन पोलार्ड- 17 गेंद
हार्दिक पांड्या- 17 गेंद
सूर्यकुमार यादव- 17 गेंद
Comments (0)