India vs Pakistan: जून में होने वाले T20 World Cup 2024 का पूरा शेड्यूल ICC ने जारी कर दिया गया है। वेस्टइंडीज और USA की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान ICC ने पोस्टर भी जारी हुआ।
न्यूयॉर्क में होगा महामुकाबला
T20 World Cup 2024 में हर किसी की नजरें होंगी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर। आपको बता दें कि, यह महामुकाबला 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। यह विश्वकप USA और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा है। भारत के और USA व वेस्टइंडीज के समय में काफी अंतर है। बता दें कि, दोनों जगहों के समय में लगभग साढ़े 10 घंटे का अंतर है। ऐसे में भारतीय फैंस चिंतित होंगे कि, भारत के मैच कितने बजे होंगे।
रात 8.30 बजे होगा भारत-पाक मैच
भारत और पाकिस्तान ही नहीं टीम इंडिया के तकरीबन मुकाबले इसी वक्त शुरू होंगे। यानी लोकल टाइम के अनुसार, भारतीय टीम को USA और वेस्टइंडीज में सुबह-सुबह मुकाबले खेलने होंगे। भारत और पाकिस्तान के समय में सिर्फ आधे घंटे का अंतर है। दोनों देशों के फैंस के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। इस मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से होगा। यानी न्यूयॉर्क में सुबह के 10 बजे इस मैच की शुरुआत होगी।
Comments (0)