भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाते ही भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आपको बता दें कि, विराट का ये रिकॉर्ड पिछले 8 साल से कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है।
विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के 1 रन दूर जायसवाल
इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जायसवाल ने 4 मैचों में 655 रन बना चुके हैं। जायसवाल फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज हैं। दरअसल, किंग कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे, लेकिन जायसवाल धर्माशाला टेस्ट में 1 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड में विराट से आगे निकल सकते हैं।एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ 2016 में 655 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ 2024 में 655 रन हैं।
राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ 2002 में 602 रन थे।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
सुनील गावस्कर - 774 रन
सुनील गावस्कर - 732 रन
विराट कोहली - 692 रन
यशस्वी जायसवाल - 655 रन
Comments (0)