गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने रजत पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल बनाम महाराष्ट्र के साथ हुआ था, जिसमें हिमाचल की टीम ने रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में खेली जिला कांगड़ा के आलमपुर की निवासी शगुन डोगरा ने बताया कि हमारी टीम का सैमीफाइनल मैच केरल के साथ हुआ था जिसमें हमने 3-0 के साथ विजय हासिल की थी।
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने रजत पदक अपने नाम किया है।