WPL 2024 final: WPL के दूसरे सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत लिया है। RCB ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने
बेंगलुरु को महज 114 रनों के लक्ष्य दिया था। वहीं पीछा करने उतरी RCB अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिय 49 रन जोड़े। सोफी ने 27 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाये। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 31 रनों का योगदान दिया। बेंगलुरु की टीम ने 19.3 ओवर में 115 रन बनाकर 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
रॉयल चैंलैंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की तरफ से श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं।
Comments (0)