विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की हार के बाद पूरे देश का दिल टूट गया था। टीम इंडिया के कुछ खिलाडि़यों की आखें मैदान पर ही नम हो गईं तो कुछ ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर आंसू बहाए। उस रात भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? इस राज से अब रविचंद्रन अश्विन ने पर्दा उठाया है।
उस रात खूब रोए रोहित-विराट
रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि, विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ड्रेसिंग रूम में रो रहे थे, यह देख उन्हें काफी बुरा लग रहा था। उस रात हमें दर्द महसूस हुआ। अश्विन ने बताया कि, हां, हमें दर्द महसूस हुआ। ड्रेसिंग रूम में रोहित-विराट रो रहे थे। ये देख काफी बुरा लगा। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमारी टीम अनुभवी थी। हर किसी को पता था कि, क्या करना है?
रोहित बेहतरीन इंसान हैं - अश्विन
भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज अश्विन ने इस दौरान अपने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए उनकी लीडरशिप स्किल के बारे में भी बताया। अश्विन ने कहा कि, रोहित शर्मा ने जिस तरह से टीम के हर खिलाड़ी को जानने के लिए समय निकाला, वह उन्हें खास कप्तान बनाता है। हर कोई कहेगा कि, धोनी सबसे अच्छे कप्तानों में से एक हैं तो रोहित शर्मा बेहतरीन इंसान हैं। अश्विन ने आगे कहा कि, रोहित हर खिलाड़ी की पसंद और नापसंद के बारे में जानते हैं। नींद छोड़ वह मीटिंग्स के लिए सबसे आगे रहते हैं।
रोहित ने निकाला हार का डर
रविचंद्रन अश्विन ने इस दौरान आगे कहा कि, यह कहना आसान है कि, रोहित शर्मा आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन, वे रोहित शर्मा ही थे, जिन्होंने सभी को ये रास्ता दिखाया। उन्होंने आगे बताया कि, रोहित शर्मा ने तकरीबन हर मैच में टोन सेट की और वह भारतीय टीम से हार का डर निकालने में सफल भी रहे।
Comments (0)