सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि, हैदराबाद ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा है। SRH ने इससे पहले इसी सीजन में MI के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। लेकिन हैदराबाद ने इस बार 287 रन से भी ज्यादा बना दिए हैं।
SRH ने बनाया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। हैदराबाद ने इस मैच में पहले ही ओवर से ताबडतोड़ रन बनाए। SRH ने ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, अब्दुल समद और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों के चलते 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। इससे पहले किसी भी टीम ने 20 ओवर में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।
इस मैच में ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 34, हेनरिक क्लासेन ने 67 रन, एडन मार्करम 32 रन और अब्दुल समद 10 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर
287/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
272/7 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापट्टनम, 2024
263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
257/5 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
246/5 - सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
Comments (0)