IPL 2024 के आठवें मैच में आज मुंबई इंडियंस टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीम के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से MI ने 12 और हैदराबाद ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हैदराबाद और मुंबई दोनों ने 4-4 मुकाबले जीते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2024 का आठवां मुकाबला 27 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
Comments (0)