नई दिल्ली | बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई वाली नवगठित पदाधिकारियों की कमेटी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से फिलहाल 16 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची घोषित की गई है।
यूपी में चार सह प्रभारी नियुक्त
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इस बार यूपी में दो की जगह चार सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यूपी के नए सह प्रभारियों में जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा के नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड में राम माधव को जिम्मेदारी
उत्तराखंड में राम माधव को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुनील बंसल को बंगाल का प्रभारी बनाया
उत्तर प्रदेश के पूर्व महामंत्री संगठन सुनील बंसल को अब पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ बंगाल के लिए तीन सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। बीजेपी की इन संगठनात्मक नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग राज्यों में पार्टी की जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है।