Business: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि एक समय एशिया के सबसे धनी और दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज गौतम अदाणी इस लिस्ट में लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शॉर्ट सेलिंग तूफान में फंसने के बाद अब उनका नाम दुनिया के 25 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में भी नहीं हैं।
29 वें स्थान पर पहुंचे अडानी
फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग के अनुसार अदाणी, जो कभी दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन चुके थे, कल से उनकी संपत्ति में क्रमश: 3.2 बिलियन डॉलर और 3.39 बिलियन डॉलर की कमी आई है। सोमवार को अदाणी की कुल संपत्ति पहली बार 50 बिलियन डॉलर से भी कम हो गई। कल (Gautam Adani) इसके चलते फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग दोनों की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में उन्हें दुनिया के 25वें सबसे धनी व्यक्ति के रूप में रैंकिंग दी गई थी। लेकिन आज वह फोर्ब्स की सूची में वह 26वें और ब्लूमबर्ग की लिस्ट में 29वें स्थान पर हैं।
फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट अभी भी टॉप पर
फोर्ब्स की सूची में अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी नाइकी के फिल नाइट (45.9 बिलियन डॉलर) से पीछे हैं। दूसरी ओर, ब्लूमबर्ग इंडेक्स ने उन्हें इटली के जियोवानी फेरेरो एंड फैमिली (42.9 बिलियन डॉलर) और फ्रांस के फ्रेंकोइस पिनाउल्ट (41.3 बिलियन डॉलर) के बीच स्थान दिया। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट शीर्ष पर बने हुए हैं, जिसके बाद ट्विटर चीफ एलन मस्क हैं।
शेयर में आई गिरावट
बुधवार को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 10.4% की गिरावट आई, जबकि अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 6.25% की गिरावट आई। वर्ष की शुरुआत में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे अदाणी अब मुकेश अंबानी और झोंग शानशान और झांग यिमिंग की चीनी जोड़ी के बाद अब इस महाद्वीप के चौथे अमीर है।
Read More- Petrol-Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव, एमपी के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम
Comments (0)