टेस्ला और ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। मस्क (Elon Musk) ने लग्जरी गुड्स फर्म LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ कर यह पद हासिल किया है। मस्क की होल्डिंग अब 187 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। 185 अरब डॉलर की होल्डिंग के साथ अरनॉल्ट अब दूसरे स्थान पर आ गिरे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, मस्क की संपत्ति पिछले 24 घंटों में 6.98 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से 50.10 अरब डॉलर बढ़ी है।
पिछले साल Elon Musk को हुआ था भारी नुकसान
पिछले साल दिसंबर में, फ्रांसीसी टाइकून अरनॉल्ट, मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे धनि व्यक्ति बन गए थे। मस्क (Elon Musk) पिछले दो महीनों से दूसरे स्थान पर थे। आपको बता दें कि पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट की वजह से मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। यह इतिहास में किसी भी व्यवसायी के भाग्य में सबसे बड़ी गिरावट मानी जाती है।
32वें नंबर पर खिसके गौतम अडानी
हिंडनबर्ग विवाद के बाद, अडानी ग्रुप के सीईओ गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है, और वे शीर्ष 30 से भी बाहर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति 2.18 बिलियन डॉलर कम हो गई है। वे 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 32 वें सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर हैं।
टॉप 10 में मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के करोड़पतियों में 10वें नंबर पर हैं। दूसरी ओर, अंबानी 84.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में आठवें स्थान पर हैं।
Comments (0)