PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत देश के किसानों को हर चार महीने में लाभ दिया जा रहा है। यह योजना वर्तमान में अपने तेरहवें भुगतान पर है। यह योजना 6,000 रुपये का वार्षिक अनुदान प्रदान करती है, जिसे तीन किश्तों में विभाजित किया जाता है। वहीं अगर पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत कोई छोटी या बड़ी गलती हो जाती है तो योजना की किश्त रुक सकती है। यदि आपका नाम आधार में बदल गया है और इस योजना के तहत पुराना नाम है, जो पहले आधार कार्ड में था, तो इससे भी योजना की किश्त रुक सकती है।
कैसे बदल सकते हैं लाभार्थी का नाम ? (PM Kisan Yojana)
अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत नाम बदलना और एडिट करना चाहते हैं तो यहां कुछ तरीके बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप आधार की मदद से योजना में नाम बदल सकते हैं। DBT एग्रीकल्चर बिहार वेबसाइट ने प्रोसेस बताया है कि कैसे आप अपना नाम एडिट कर सकते हैं।
जानिए स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के पोर्टल पर जाना होगा। यहां फॉर्मर कॉनर्र में चेंज बेनेफिशियरी नेम पर विकल्प पर जाना होगा।
- अब आधार नंबर और अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद आधार डेटाबेस में सेव होने पर आपसे नाम बदलने के लिए पूछेगा। अगर डेटाबेस में आधार सेव नहीं है तो आपको जिला कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
- अगले स्टेप में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, किसान का नाम, मोबाइल नंबर, उप जिला, गांव और आधार संख्या दिखाई देगी।
- अब आपसे केवाईसी के लिए पूछा जाएगा और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा जाएगा. यहां आप अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी आधार के मुताबिक अपडेट कर सकते हैं।
- वहीं आगे की प्रक्रिया में आधार सिडिंग की जांच की जाएगी। अगर आधार बैंक से लिंक नहीं है तो इसे लिंक कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
होली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले अपने जरूरी काम
Comments (0)