वाशिंगटन, रूस-यूक्रेन युद्ध के ढाई वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं। मगर अभी तक यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। मंगलवार को रूसी परमाणु चीफ की मॉस्को में हत्या के बाद अब रूस के लिए यूक्रेन से लड़ने वाले 200 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों को मार गिराने के दावे से क्रेमिलन में हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के विरूद्ध रूसी सैन्यबलों के साथ मिलकर लड़ रहे उत्तर कोरिया के करीब 200 सैनिक कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र में इस युद्ध में मारे गये या घायल हुए हैं।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी देकर खलबली मचा दी है। हालांकि अधिकारी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उत्तर कोरियाई सेना युद्ध में अनुभवी नहीं लगती, जिसके कारण उनके हताहत होने की संख्या में वृद्धि हुई है। वह उत्तर कोरिया के हताहत सैन्यकर्मियों के बारे पहला महत्वपूर्ण अनुमान बता रहे थे। कई सप्ताह पहले यूक्रेन ने यह कहा था कि उत्तर कोरिया ने लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध में मदद के लिए रूस को 10,000 से 12,000 सैनिक भेजे हैं।
यूक्रेन में रूस के लिए फ्रंट मोर्चे पर लड़ रहे 200 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने रूस की मदद के लिए 10 से 12 हजार सैनिक तथाकथित रूप से भेजे थे।
Comments (0)