आइवरी कोस्ट ने कहा है कि उसकी धरती पर मौजूद फ्रांस के सैनिक जल्द ही देश छोड़ देंगे। फ्रांस के सैनिक दशकों से यहां मौजूद हैं। आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलास्साने ओउटारा ने कहा कि सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया इसी महीने से प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आइवरी कोस्ट में मौजूद फ्रांस के सैनिकों की सुनियोजित तरीके से वापसी का निर्णय लिया है।’’ आइवरी कोस्ट में फ्रांस के 600 सैनिक मौजूद हैं।
फ्रांस के सैनिक दशकों से आइवरी कोस्ट में मौजूद हैं। अब आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलास्साने ओउटारा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फ्रांसीसी सेना उनके देश को जल्द ही छोड़ देगी।
Comments (0)