जापान एयरलाइंस आज गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब साइबर हमले का शिकार हो गया है। जिसके चलते कंपनी ने टिकटों की बिक्री रोक लगा दी है। साथ ही साइबर अटैक से कई विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। एयरलाइन्स के बैगेज चेक इन सिस्टम में भी समस्या है। जापान एयरलाइंस की तरफ से समस्या को रिजॉल्व करने की कोशिश की जा रही है।जापान एयरलाइंस ने ट्वीट कर बताया, आज सुबह 7.24 बजे से हमारे इंटरनल और एक्सटरनल नेटवर्क इक्विपमेंट्स पर साइबर हमला हुआ है। इसकी वजह से हमारे सिस्टम में समस्याएं आ रही हैं। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर पड़ रहा है। साइबर अटैक के कारण टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है।
जापान एयरलाइंस आज गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब साइबर हमले का शिकार हो गया है। जिसके चलते कंपनी ने टिकटों की बिक्री रोक लगा दी है।
Comments (0)