अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकाते हुए कहा कि भारत अगर अमेरिका के कुछ उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाता है तो इसके बदले में " जैसे को तेसा" नीति पर चलते वह भी भारतीय उत्पादों पर इसी तरह ज्यादा शुल्क लगाएंगे। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आम तौर पर देखा जाता है कि अगर वे हम पर शुल्क लगाते हैं तो हम भी उन पर उतना ही शुल्क लगाते हैं। लगभग सभी मामलों में वे हम पर शुल्क लगा रहे हैं, जबकि हम उन पर शुल्क नहीं लगा रहे हैं।'' उन्होंने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाते हैं। ट्रम्प ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर भारत हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेता है, तो क्या हम उससे बदले में कुछ नहीं लेंगे? आप वाकिफ हैं, वे साइकिल भेजते हैं और हम उन्हें साइकिल भेजते हैं। वे हमसे 100 और 200 प्रतिशत शुल्क लेते हैं। भारत बहुत ज्यादा शुल्क लेता है। ब्राजील भी बहुत ज्यादा शुल्क लेता है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकाते हुए कहा कि भारत अगर अमेरिका के कुछ उत्पादों पर काफी ज्यादा शुल्क लगाता है तो इसके बदले में " जैसे को तेसा" नीति पर चलते वह भी भारतीय उत्पादों पर इसी तरह ज्यादा शुल्क लगाएंगे।
Comments (0)