चीन और ताइवान के बीच तनातनी जगजाहिर है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साल 2024 के आखिरी दिन ताइवान को धमकी दी है। जिनपिंग ने कहा कि चीन के साथ ताइवान का "पुन: एकीकरण कोई रोक नहीं सकता" है और वह अपने प्रयासों को जारी रखेगा। राष्ट्रपति शी ने नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह कहा कि बीजिंग लंबे वक्तो से यह कहता रहा है कि पूरा ताइवान चीन का हिस्सा है।
चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। हाल के दिनों में चीन ने यहां अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया है। इस बीच साल 2024 के आखिरी दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ताइवान का चीन में एकीकरण कोई रोक नहीं सकता है।
Comments (0)