अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में तालिबान सरकार में शरणार्थी मामलों के मंत्री की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंत्रालय के अंदर हुआ और शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील हक्कानी की मौत हो गई। हक्कानी ऐेसे शीर्षस्थ पदाधिकारी थे जिनकी अफगानिस्तान की सत्ता पर तीन साल पहले तालिबान द्वारा कब्जा किये जाने के बाद हुए बम धमाकों में मौत हुई है। धमाके की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण धमाका हुआ है। धमाके में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 3 बॉडीगार्ड्स समेत कई लोगों की मौत हो गई है।
Comments (0)